शिवपुरी। करैरा कस्बे में कॉलेज रोड पर स्थित भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन के सिंघई इंडस्ट्रीज पर बीती रात्रि चोरों ने चोरी कर ली। चोर वहां से सिर्फ एक एलईडी ले जाने में सफल रहे।
उक्त मिल पर चोरी की यह दूसरी घटना है इससे पूर्व भी चोरों ने इसे निशाना बनाया था। उस समय भी चोर कुछ ज्यादा सामान ले जाने में सफल नहीं हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस स्नोफर डॉग को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के करैरा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन की मिल कॉलेज रोड पर स्थित है जिसे रात्रि करीब साढ़े 9, 10 बजे वह बंद कर घर पहुंचे। आज सुबह जब उनका नौकर मिल पर पहुंचा तो उसे वहां गड़बड़ होने की आशंका हुई और उसने जब अंदर जाकर देखा तो खिड़की टूटी हुई दिखी तो वह समझ गया कि मिल पर कोई घटना घटित हुई है।
बाद में उसने मिल संचालक प्रमोद जैन को सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें दीवार पर लगी एक एलईडी जिसकी कीमत 8 हजार रुपये वह गायब मिली। इसके अलावा वहां रखा हुआ सारा सामान सुरक्षित था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस वहां पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्नोफर डॉग को लेकर छानबीन में जुटी हुई थी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।