शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में विगत रात्रि गांव के ही एक युवक ने शौच के लिए गई महिला के साथ बलात्कार कर दिया। घटना के बाद पीडि़ता ने अपने परिवारजनों के साथ घटना से अवगत कराया जिस पर परिवारजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी की शिकायत दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनी (परिवर्तित नाम)पत्नी पन्ना लाल जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी इमलिया 16 मार्च की रात्रि अपनी सास के साथ टपरिया में सो रही थी। रात्रि करीब 9 बजे वह शौच के लिए टपरिया से बाहर निकली उसी समय आरोपी राजन पुत्र आशाराम यादव निवासी इमलिया वहां आ पहुंचा और उसने महिला के साथ जबरन बलात्कार कर दिया।
घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में पीडि़ता ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी और कल पति के साथ थाने पहुंचकर उसने अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
खनियांधाना के ग्राम देवरी में विवाहिता के साथ छेड़छाड़
ग्राम इमलिया में दुष्कर्म की घटना में पुलिस आरोपी को गिर तार भी नहीं कर पाई थी कि ग्राम देवरी में खेत पर काम कर रही एक विवाहिता के साथ कल्लू आदिवासी नामक युवक ने छेड़छाड़ कर दी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने खनियांधाना पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।