महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदा में कल एक युवक ने महिला के साथ छेडख़ानी कर दी। जब पीडि़त महिला ने विरोध किया तो आरोपी और उसके भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ धारा 354, 454, 294, 506 बी,34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवती (परिवर्तित नाम) पत्नी दौलतराम धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी रिजौदा कल अपने बाड़े में मवेशियों के जाने के बाद सफाई कर रही थी तभी आरोपी चरणू पुत्र माना धाकड़ वहां पहुंचा और उसने महिला को अकेला देखकर उसके साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

बाद में आरोपी अपने भाई महाराज सिंह को लेकर पीडि़ता के घर पहुंचा जहां दोनों आरोपियों ने पीडि़ता रामवती और उसके पति को गालियां दीं, साथ ही धमकी दी  कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे, लेकिन पीडि़ता ने आरोपियों की धमकी को नजर अंदाज कर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!