माधवचौक हनुमान मंदिर से चोरी करते पकड़ा चोर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर को हृदय स्थल माधवचौक पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में रखी रैलिंग को चोर पिछले सात दिनों से चोरी कर रहे थे जिन्हें विगत दिवस गृहस्वामी रघुवरदास गोयल ने एक चोर अनिल सोनी पुत्र हरिकरण सोनी निवासी तकिया मस्जिद के पास पुरानी शिपवुरी को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दो साथी मौके से भाग गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवरदास पुत्र श्रीनिवास गोयल का निवास हनुमान मंदिर के अंदर स्थित है, जहां श्रीनिवास कॉ प्लेक्स के पीछे एक नवीन कॉ प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर स्टील की रैलिंग रखी हुईं थी जिन्हें चोर अनिल सोनी पुत्र हरिकरण सोनी अपने दो अन्य साथियों के साथ पिछले सात दिनों से चोरी कर रहा था।

चोरों ने आठ रैलिंग वहां से चुरा लीं थी। 29 मार्च की रात्रि को जब चोर रैलिंग चुराने पहुंचे तो वहां होमगार्ड का जवान आ गया जिसे देखकर वह भाग निकले, लेकिन इसके बाद उनकी हि मत देखिये कि 30 मार्च को सुबह वे फिर चोरी करने आ गये, लेकिन गृहमालिक रघुवरदास गोयल ने आरोपियों को चोरी करते हुए देख लिया और उनमें से एक को पकड़ लिया जबकि दो अन्य आरोपी भाग निकले।

पकड़ेे गये आरोपी की धुनाई की गई और इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेष दोनों आरोपी कौन है इसका पता गिर तार आरोपी अनिल सोनी को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चलेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!