शिवपुरी। शक्तिपुरम खुड़ा क्षेत्र में निवासरत एक होमगार्ड सैनिक ने सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में नसबंदी के चंद मिनट बाद ही अपनी पत्नी की लात घूसों से पीट दिया महिला को काफी चोटें आईंए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम खुड़ा निवासी होमगार्ड सैनिक सुनील उर्फ अन्नू भदौरिया की पत्नी अंजली उम्र 30 वर्ष एक लड़के और एक लड़की की मां है वह सोमवार को सतनवाड़ा की एक नर्स के साथ जिला अस्पताल में नसबंदी कराने आई इसकी जानकारी उसने अपनी सास को दे दी थी और करीब एक माह पूर्व अपने पति को भी बताया था।
दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी चेकअप के बाद महिला का एलटीटी ऑपरेशन कर दिया महिला को ऑपरेशन के बाद जब रिलेक्स के लिए लिटाया गया, तभी अंजली का पति सुनील अस्पताल में पहुंच गया उसने महिला की लात घूसों से पिटाई कर दी इससे उसे गंभीर चोटें आईं इस दौरान अस्पताल में भगदड़ मच गई, महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सार्वजनिक रूप से की गई निर्मम मारपीट के बाद जब डॉक्टर ने महिला का चेकअप करते हुए उससे पूछा कि क्या वह पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करना चाहती है, इस पर महिला ने रोते हुए सिर हिलाकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया महिला ने यह बात डॉक्टरों को लिखकर भी दी कि वह कार्रवाई नहीं चाहती।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।