बकायादारों ने बिजली विभाग की टीम के साथ की अभद्रता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटका के पास स्थित एक खेत में लगी डीपी को उतारने आये बिजली विभाग की टीम के साथ बकायेदारों ने अभद्रता कर दी और उन्हें कार्य करने से रोक दिया जिस पर विभाग के जेई सर्वेन्द्र पुत्र बाबूराम चौधरी ने थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 पुलिस ने आरोपी हसीन खां, शिवनारायण धाकड़ और जु मन खां के खिलाफ धारा 353, 294, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी हसीन खां, शिवनारायण धाकड़ और जु मन खां पर बिजली विभाग का 31 हजार 500 रुपये बकाया था। उक्त बकायादारों को वि ााग द्वारा राशि जमा करने के लिए कई बार कहा, लेकिन बकायादारों ने उक्त राशि जमा नहीं की तो कल दोपहर दो बजे जेई सर्वेन्द्र चौधरी अपने स्टाफ के साथ वहां रखी डीपी को उतारने के लिए पहुंचे तो बकायादारों ने हंगामा कर दिया और विभाग की टीम के साथ अभद्रता की।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!