शिवपुरी। बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा की रहने वाली एक पीडिता को पहले तो ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए ससुराल से भगा दिया। पीडिता ससुरालियों की मांग पूरी ना कर सकी और अपने मायके ही रहने लगी तो ससुरालियों ने पीडिता के मायके आकर ही उसकी मारपीट कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी पुत्री हरचरण परिहार निवासी मारौरा का विवाह मोहना के ग्राम दधोई में रहने वाले जितेन्द्र परिहार के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात से ही आरोपी जितेन्द्र परिहार, उसकी मां अनीता, पिता बेताल, भाई धर्मेन्द्र परिहार रजनी को तरह-तरह से प्रताडि़त करने लगे और उससे एक लाख रुपये की मांग भी की।
न देने पर आरोपियों ने उसे सात माह पहले घर से भगा दिया जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई। यह मामला अभी न्यायालय में प्रचलित है और आरोपियों ने 27 मार्च को पीडि़ता के घर मारौरा पहुंचकर उसकी मारपीट कर दी।
साथ ही उसे धमकी भी दी और उससे कहा कि वह जब तक दहेज की रकम की व्यवस्था न कर ले तब तक वह उसे इसी तरह प्रताडि़त करते रहेंगे इसके बाद आरोपी वहां से चले गये। बाद में पीडि़ता ने अपने पिता हरचरण के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 506 बी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।