शिवपुरी। तेंदुआ पुलिस ने बीते दिनो चोरी हुई एक बाइक को चोरी करने वाले चोर को पकड़कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ के ग्राम मकरारा निवासी शिवकुमार पुत्र सालिगराम शिवहरे ने बीते दिनो शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक अज्ञात चोर चुराकर ले गए। थाना प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए एक सूचना पर से उसी गांव में रहने वाले शातिर चोर ब्रजभूषण उर्फ भूषण पुत्र रघुवीर शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोर ने बाइक को एक कुएं के पास मौजूद झाडिय़ों से चोरी गई बाइक को बरामद करवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।