शिवपुरी। पिछोर के पडऱा ग्राम के पास रामनगर मोड़ पर आज शाम को एक ट्रक पलटने के कारण उसकी चपेट में आने से पास से गुजर रहे एक युवक की नीचे दबने के कारण मौत हो गई।
वहीं एक अन्य युवक सहित वाहन का क्लीनर घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज शाम को एक ट्रक नासिक से अंगूर लेकर शिवपुरी पिछोर होते हुए गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक से अंसतुलित होकर पलट गया और इसकी चपेट में आने से खनियाधाना निवासी ब्रजेश(22) पुत्र हरदास लोधी की मौत हो गई वही एक अन्य युवक सुनील घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर शाम बाइक फिसलने से युवक की मौत
सतनवाड़ा से अपने गांव ठेह बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक अशोक पुत्र रूपेश बघेल की बाइक फिसल गई। इस घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।