शिवपुरी। जिला पंचायत के जिले में से चुन कर आए 23 सदस्यो में से दोनो ही दल अपने 11-11 सदस्य अपनी-अपनी मानसिकता का बता रहे है। बचा एक सदस्य तो उसे बसपा मानसिकता का बताया जाता है इस गणित से बसपा का सदस्य ही तय करेगा अध्यक्ष का फैसला, या फिर लोकतंत्र बिकने को तैयार खडा है।
हालाकि दो चरण के चुनाव तक कांग्रेस प्रसन्नता की मुद्रा में थी परन्तु तृतीय चरण के चुनाव के परिणामो से भाजपा भी गदगद हो गई है इस चरण के 9 वार्डो में भाजपा समर्थित और भाजपा की मानसिकता वाले सदस्य पांच से भी अधिक बताई जा रही है।
कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव की पत्नि श्रीमती कमला यादव का नाम सबसे आगे है।वार्ड क्र.21 से जीते योगेन्द्र सिंह रघुवंशी उर्फ बंटी भैया का नाम भी चल रहा है परन्तु गेंद केपी सिंह के पालेे में है।
सूत्र बता रहे है नाम और अगली रणनीति तय वे ही करगें।
अगर भाजपा की बात की जाए जो यहां अध्यक्ष पद के प्रत्यशियों की लंबी जिस्ट डाउनलोड हो रही है। यशोधरा खास रामस्वरूप रिझारी अपनी मां और पत्नि को विजयी कराने में सफल रह है। दूसरा नाम भी यशोधरा खेमे से ही रहा है। शिवपुरी मंडी उपाध्यक्ष के छोटै भ्राता की पत्नि श्रीमति पूनम कुशवाह को वे भी जिताने में सफल रहे है। वे भी अध्यक्षी को लेकर संजीदा है। उन्होने भी अपने मोहरे फिट करना शुरू कर दिए है।
तीसरा नाम भाजपा से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर खेमे से आ रहा है उनके समर्थक वार्ड क्र. 9 से जीती मिथलेश बघेल, वार्ड क्र. 11 से जीतीं शशिवाला परिहार और कोई लोधी उ मीदवार भी दावेदार हैं।
ऐसी स्थिति में भाजपा में अध्यक्ष पद का उ मीदवार चुनना आसान नहीं होगा। कल भाजपा ने अपने समर्थक विजयी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई और उसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। अध्यक्ष पद के लिये कम से कम चार दावेदार हैं। ऐसी स्थिति में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को किसी एक नाम पर पहुंचने में दिक्कत आना स्वाभाविक है।
कुल मिलाकर मुद्दे की बात करे तो कहने को दोनो दलो के 11-11 सदस्य है और दोनो दलो में से किसी एक एक के नाम पर सहमति बनती है तो सिर्फ एक मत जो बहुजन मानसिकता है वह चुनाव का परिणाम तय करेंगा हार जीत भी एक वोट से होनी चाहिए अगर ज्यादा से हुई तो लोकतंत्र बिकने को तैयार खडा है। पार्टी भी मनी पॅवार वाले सदस्य को ही अपना प्रत्याशी बना सकती है कांग्रेस तो लगभग तय है पर भाजपा में काफी घामासान होने वाली है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।