बीआर टॉवर खाली करने की समयावधि समाप्त, क्या कार्रवाई करेंगे सीएमओ

0
शिवपुरी। शहर के बीचों बीच एबी रोड पर स्थित बीआर टॉवर को खाली करने के लिये 5 मार्च को नगरपालिका ने एक और नोटिस जारी कर टॉवर को खाली करने का आदेश दिया है।  जिसकी समयावधि आज समाप्त हो गई है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश शर्मा ने कार्यवाही के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि समयावधि समाप्त होने के बाद टॉवर को सील किया जायेगा या अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्यवाही की जायेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका द्वारा टॉवर मालिक महेन्द्र गोयल को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि तीन दिवस के अंदर अवैध निर्माण को खाली किया जाये अन्यथा की स्थिति में उक्त टावर को सील किया जायेगा या तोडऩे की कार्यवाही नगरपालिका करेगी।

जिसकी पूर्ण जि मेदारी अवैध निर्माणकर्ता की होगी। यह नोटिस मिलने के बाद टॉवर मालिक महेन्द्र गोयल ने ग्वालियर में डेरा डाल लिया है और उन्हें आशा है कि इस मामले में हाईकोर्ट उन्हें राहत देगा।

पौने सात करोड़ रुपये पेनल्टी की गई थी आरोपित
पूर्व में बीआर टॉवर पर लगभग पौने सात करोड़ का जुर्माना आरोपित किया गया था जिसकी समयावधि निकलने के बावजूद भी वह जुर्माना जमा नहीं किया गया। सीएमओ शर्मा ने बताया कि इस कारण एक और नोटिस देकर टॉवर संचालक को चेतावनी दी गई है।

नोटिस को महेन्द्र गोयल ने बताया तुगलकी फरमान
नगरपालिका द्वारा टॉवर को तीन दिवस के भीतर खाली या सील करने संबंधी नोटिस जारी करने के बाद टॉवर संचालक महेन्द्र गोयल ने तुगलकी फरमान करार देते हुए कहा है कि प्रशासन शहर के सैंकड़ों तलघरों को छोड़कर सिर्फ मेरे ही वैध निर्माण के पीछे पड़ा हुआ है जो गलत है।

जिसका मैं जबाव भी दे चुका हूं और निर्माण अनुमति से संबंधित  कागजात भी नपा को पेश किये जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन मुझे परेशान करने में लगा हुआ है इसके लिए मैंने हाईकोर्ट की शरण भी ली है और आशा है कि मुझे वहां से राहत अवश्य मिलेगी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!