साली के साथ गंदी बात करता था, इसलिए हुई हत्या

0
शिवपुरी। विगत दिवस नरवर पर तीन दिन पूर्व मिली सिर कुचली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले मे मृतक की साली और साढू सहित 5 लोगो को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि मृतक अपनी साली के साथ संबंध बनाना चाहता था, मना करने पर दवाब बना रहा था।

जानकरी के अनुसार करैरा निवासी रामसिंह पुत्र भत्तू जाटव की सिर कुचली लाश 16 मार्च को नरवर किले के ऊपर मीना बाजार में मिली थी। पुलिस ने इस मौत के मामले में जांच पड़ताल की शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने मृतक के मोबाईल की कॉल डिटेल की जांच की।

इस कॉल डिटेल की जांच में लास्ट कॉल मृतक की साली नारायणी का आया था, पुलिस ने नारायणी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नारायणी ने सारा सच बाहर कर दिया और इस मर्डर कांड की गुत्थी सुलझ गई।

नारायणी ने पुलिस को बताया कि उसके और मृतक रामसिंह के पिछले कई दिना से संबंध थे। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसने यह संबधं तोड दिए थे। यह रामसिंह का अच्छा नही लगा और वह उसे सेक्स करने को दबाब बना रहा था।

रामसिंह के इस दबाव के कारण नारायणी परेशान रहने लगी और ईधर रामसिंह सेक्स करने का दबाव लगातार बनाता जा रहा था। नारायणी ने सभी बाते अपने पति फेरन की बता दी।

पति और पत्नि ने रामसिंह की हत्या करने की योजना बनाई और इन्होने इस काम के लिए अपने तीन साथी कदम सिंह परिहार,कदम का भाई व बलराम को इस घटना में शामिल  कर लिया।

इसके बाद योजना के अनुरूप नारायणी ने रामसिंह को फोन कर किले पर घूमने के लिए बुलाया और जब रामसिंह किले पर आ गया तो सभी आरोपियो ने रामसिंह की मारपीट की और सिर पर पत्थर पटक-पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में नारायणी और उसके पति फेरनसिंह और तीनो साथियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पांचो को गिर तार कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!