शिवपुरी। म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत पीठासीन अधिकारी एवं सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा के परिजनों को पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।
अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि वह निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत पीठासीन अधिकारी एवं सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा स्व.श्री बल्लभ शर्मा के परिवारजन(पत्नी) का नाम, बैंक खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.कोड तथा बैंक का नाम सहित संपूर्ण जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी को भेजें।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत नरवर के मतदान केन्द्र क्रमांक 144 नैनागिर के पीठासीन अधिकारी स्व.श्री बल्लभ शर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा की मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के दौरान होने से उनके परिवारजनों को पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि का भुगतान संबंधित मृतक के परिवारजनों को तत्काल किया जाना है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।