शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम बिजौरा में एक सरपंच प्रत्याशी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक परिवार पर लाठी, लुहांगी व अन्य प्राणघातक हथियारों से हमला बोल दिया।
इस घटना में घायलों को गंभीर चौंटे आई है जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिजौरा निवासी हुकुम सिंह यादव अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव से सरपंच के लिए खड़ा हुआ था। इस दौरान वह चुनाव हार गया जिसके बाद हुकुम को लगा कि उसे भरत पुत्र रामभान कुशवाह व उसके परिवार ने वोट नही दिया।
इसी रंजिश के चलते हुकूम ने अपने साथियों गंगाराम, विश्राम, अवतार व प्रीतम केे साथ मिलकर भरत व उसके परिवार से अजमेर, मित्थी बाई व रामप्यारी की जमकर मारपीट कर दी। इस घटना में घायलों को अधिक चोट होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।