काला जादू कर ठग ले गया सोनी जी से 60 ग्राम का बिस्कुट

0
शिवपुरी।  आज शहर के सर्राफा मार्केट में एक ठग ने काले जादू से एक सर्राफा व्यवासाई को स मोहित कर 60 ग्राम का बिस्कुट ठग ले गया। थोडी देर बाद व्यवसाई सामान्य हुआ तो उसके होश फिर गायब हो गए,डेढ लाख रूपया का सोना गायब होने से पूरे सर्राफा मार्केट में हडकंप है।

जानकारी के अनुसार सराफ ा मार्केट में दुकान करने वाले ऊषा ज्वेलर्स के संचालक हरिशंकर सोनी उम्र 50 वर्ष ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर में अपनी दुकान पर बैठे थे तभी शाम 4 बजे एक व्यक्ति जिसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास होगी, ने सोने की चेन दिखाने को कहा। 

इस दौरान इस व्यक्ति ने दुकानदार हरिशंकर को बातों में उलझाकर स मोहित कर पास में रखे सोने के बिस्किट का एक टुकड़ा उड़ा दिया। यह सामान उठाने के बाद यह व्यक्ति आसानी से वहां से निकल गया। बाद में जब हरिशंकर को होश आया तो उसने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत आसपास के दुकानदारों से की। 

इसके बाद पूरे मार्केट में दुकानदारों का मजमा लग गया। पीडित दुकानदार ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की है। बताया गया है इस सर्राफा मार्केट में इससे पूर्व भी ऐसी कई घटनाए हो चुकी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!