शिवपुरी। सांसद और पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर अनिल उत्साही को सेवादल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री उत्साही की नियुक्ति नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के स्थान पर की गई है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने दी है। अनिल उत्साही के सेवादल जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रामसिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश गुप्ता, कोलारस नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे आदि ने हार्दिक बधाई दी है और उनके मनोनयन के लिये श्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।