द्वितीय चरण के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत पदों की मतगणना संपन्न

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले की जनपद पंचायत कोलारस, नरवर एवं पिछोर में स पन्न मतदान के पश्चात आज रविवार 8 फरवरी 2015 को ई.वी.एम. से मतों की गिनती का कार्य जनपद पंचायत नरवर में शा.उ.मा.विद्यालय नरवर में, पिछोर में शा.उत्कृष्ठ उ.मा.वि.पिछोर और कोलारस के मतों की गणना शा.महा.वि.कोलारस में स पन्न हुआ। जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य के वोंटों की गिनती का कार्य प्रात: 7.30 बजे प्रारंभ हुआ। जिले के जनपद पंचायत कोलारस, नरवर एवं पिछोर में कुल 08 जिला पंचायत सदस्यों के लिए और जनपद पंचायतों के 72 सदस्य पद के लिए ई.व्ही.एम. में दर्ज हुए मतों की गणना की गई।

परिणामों की घोषणा 27 एवं 28 फरवरी को
जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 27 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण का कार्य भी 27 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से संबंधित विकासखण्ड मु यालय पर किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मु यालय पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 28 फरवरी शनिवार को प्रात:10.30 बजे से की जाएगी।

पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना आज
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना 9 फरवरी को प्रात: 8 बजे से पिछोर, नरवर एवं कोलारस विकासखण्ड मु यालय पर विभिन्न चरणों में की जाएगी। मतगणना उपरान्त सारिणीकरण एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!