बडी दुकान बडा ........हम क्यो जाए कार्यवाही करने

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल प्रशासन के अधिकारियों के दो दलो ने शहर में दूध डेयरियों और मिष्ठान के प्रतिष्ठानो पर छापा मार कार्यवाही कर जांच हैतु सैंपल भरने की कार्यवाही की। ऐसे 6 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जिनके नाम आज तक आपने नहीं सुने होंगे।

कुल मिलाकर सीधी बात करे तो अधिकारियों के दल ने मिष्ठानों की उन दुकानो पर से सैंपल भरे शहर की गली कूचों पर है। शहर के बडे-बडे मिठाईयों के शोरूमो की आरे यह दल नही गया। इन मिष्ठानों की रोज की ब्रिकी इतनी है जितनी इन कार्यवाही में फसें दुकानदारो की साल भर की नही होगी।

कलेक्टर साहब का प्रेशर था, कार्यवाही करनी थी सो कर आए। वकायदा कार्रवाई का ढिंडोरा भी पीटा गया फोन कर-करके अखबारो में भी प्रकाशित करवाया गया।

इस दल का बस नही चला नही तो बडौदी, मनियर, ठकुरपुरा और सिंहनिवास के किसी ठेले पर से सैंपल भी भर लाते। इन्है तो बस कार्यवाही दिखानी थी सो दिख जाती।

यह दल वहां नही गया जहां सबसे ज्यादा मिठाई की बिक्री है, वहां की मिठाई फैक्ट्रियो ने सबसे ज्यादा मिलावटी मावा मिलाया जाता है। सही बात

यह की खाद्य विभाग को सबसे बडा पैकेट भी इन्ही मिठाईयो के शोरूमो पर से जाता है शायद इसी कारण ये मिठाई के शोरूम कल प्रशासन के दल को नही दिखाई दिए और चल दिए किसी गरीब की मार करने....

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!