असामाजिक तत्वों ने की तोडफ़ोड़, देर रात मचाया उत्पात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 17 लुधावली क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर को निशाना बनाया और शराब के नशे में धुत्त होकर तोडफ़ोड़ कर डाली। जिसके चलते वहां किराए से रहने वाले युवक की गैरमौजूदगी में कुछ युवकों ने लकड़ा का दरवाजा तोड़ दिया तो वहीं रात को दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुछ अन्य स्थानों पर भी उत्पात मचाया। 

सुबह होने पर जब भवन स्वामी जागा तो देखा कि उसके घर का दरवाजा पूरी तरह टूटा पड़ा है। इस संबंध में उसने पुलिस थाना देहात को शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है साथ ही स्थानीय वार्डवासियों ने भी थाना देहात से गश्त व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का आग्रह किया है ताकि असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा ना हो और किसी प्रकार की कोई अनहोनी से भी बचा जा सके।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 लुधावली में निवासरत पुष्पेन्द्र सेंगर के किराएदार सुरेश पुत्र वनमाली वर्मा निवासी दमोह हाल निवासी लुधावली आईडिया कंपनी में मेंटीनेंस का काम करता है। बीते रोज वह अपने किसी काम से अपने घर दमोह गया हुआ था। इसी बीच सोमवार-मंगलवार की रात्रि को कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया और पुष्पेन्द्र सेंगर के इस किराएदार के मकान का लकड़ी का दरवाजा तोड़ डाला। 

इस मामले में मकान मालिक पुष्पेन्द्र सेंगर ने बताया कि एक शादी समारोह से लौटने के बाद रात 01 बजे तो वह स्वयं सोया हुआ था और लगभग 02 बजे के बाद इन असामाजित तत्वों ने उत्पात मचाया जिसका परिणाम सुबह होने पर पता चला। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्यवाही की मांग की है। पुष्पेन्द्र ने बताया है कि उसके मकान के साथ-साथ आसपास की अन्य दुकानों पर भी दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज व लातें चलाई और पत्थर भी बरसाए। 

इस मामले में अन्य वार्डवासियों ने पुलिस से यहां नियमित गश्त की मांग की है चौपड़ा कुंआ के पास निवासरत पुष्पेन्द्र सेंगर, जय सिंह तोमर, राजू गुप्ता, कादर खान, नन्दूराम सहित अन्य लोगों ने इस क्षेत्र में गश्त की मांग की है ताकि किसी प्रकार से असामाजिक तत्वों को रोका जा सके और किसी प्रकार की कोई अन्य घटना घटित ना हो।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!