सरपंच का चुनाव भी नहीं जीत पाए भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवारजन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के लिए पंचायत चुनाव मुफीद साबित नहीं हुए है और इस चुनाव में रणवीर सिंह रावत को एक बार फिर अपनी राजनैतिक रणनीति और कौशल पर विचार करने के लिए विवश कर दिया है।

जिला पंचायत चुनाव के सदस्य हेतु उनके छोटे भाई रामस्वरूप रावत की पत्नि शारदा रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंगद सिंह बघेल  की पत्नि मिथलेश बघले से वार्ड क्रं.9 से चुनाव हारीं है वहीं जिलाध्यक्ष के बड़े भाई हरनाम सिंह रावत की पत्नि मीना रावत, मनीराम शर्मा उर्फ गुल्ली पंडित की पत्नि वर्षा शर्मा से चुनाव हार गई है। ग्राम पंचायत सड़ के निवासी रणवीर सिंह रावत की सड़ से ही यह पराजय राजनैतिक रूप से बड़ी हार मानी जा रही है।

गुल्ली शर्मा यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थक माने जाते है जबकि भाजपा में रणवीर सिंह रावत के पैरोकार कैबीनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बताए जाते है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को लेकर पंचायत चुनाव में यह बुरी पराजय मानी जा रही है जबकि इसके पूर्व मण्डी के चुनाव में और मण्डी के साथ ही करैरा जनपद पंचायत के चुनाव में उनके परिजन व उनसे संबंधित लोग चुनाव जीते थे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में और वह भी उनके घर की ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव 344 वोटों से हारना एक बड़ी राजनैतिक पराजय मानी जा रही है। इसके पूर्व वह जिला पंचायत का सदस्य का चुनाव भी हार चुके है जिससे पिछड़े वर्ग की आरक्षित महिला सीट को लेकर  रणवीर रावत के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की संभावनाऐं भी कम हुई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!