अवैध कब्जाधारियों को भेजा जेल

0
पिछोर। पिछोर तहसील अंतर्गत अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध जेल भेजने की कार्यवाही लगातार जारी है।  इसी क्रम में पिछोर तहसीलदार वीपी श्रीवास्तव को इस आशय का आवेदन पुष्पा देवी बेवा दयाराम गुप्ता निवासी मल्हावनी द्वारा धारा 250 मध्यप्रदेश भू संहिता के तहत प्रस्तुत किया गया कि उनके स्वामित्व की भूमि सर्वे क्रमांक 584, 585, 586, 587 पर लखन, सिरनाम, कमल पुत्रगण हल्कू लोधी निवासी मल्हावनी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।

इस पर तहसीलदार श्रीवास्तव द्वारा कार्यवाही कर सिविल जेल की कार्यवाही हेतु प्रकरण पंजीवद्ध कर पिछोर एसडीओ की ओर भेजा गया। जहां से संबंधितों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!