एडी टीम ने दबोचा 5 हजार का ईनामी डकैत रामअ तयार

0
शिवपुरी। एडी टीम ने ब हारी थाना क्षेंत्र की तरैया खो के जंगल से 5 हजार का ईनामी व डकैत पप्पू गुर्जर गट्टा गैंग के सक्रिय सदस्य रामअ तयार उर्फ धांसू गुर्जर को दबोचने में सफलता हासिल की है।

पकड़े गए डकैत से पुलिस टीम ने एक 315 बोर का लोडेड कट्टा व 2 जिंदा राउंड बरामद किए है। उक्त पकड़ा गए डकैत ने वर्ष 2008 में बैराड़ क्षेंत्र से कल्ली यादव का फिरौती के लिए डकैत पप्पू गुर्जर गिरोह के साथ मिलकर अपहरण किया था और बाद में जब फिरौती नही मिली तो उसकी गोली मारकर हत्या कर उसकी लाश को सुरवाया के गांगुली के जंगल में गाढ़ दिया था।

डकैत को पकडऩे में एडी टीम के प्रभारी ब्रजमोहन रावत, थाना प्रभारी ब हारी शौकतउल्ला खान, हवलदार वासुदेव रावत, असलम खान, प्रवीण त्रिवेदी, रंजीत खान, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, प्रवीण सेंथिया, उदल गुर्जर, चंद्रभान व अतुल तोमर की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम इससे पूर्व इस मामले के अन्य आरोपी डकैतो को भी गिर तार कर चुकी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!