शिवपुरी। करैरा के देवनगर में रहने वाली एक महिला को उसका पति कई दिनो से प्रताडि़त कर रहा था। इसके चलते गुरूवार को महिला के पति के साथ महिला के तीन भाईयों व पिता ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी।
घटना के बाद दोनो पक्ष थाने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने दोनो की परेशानी सुनकर क्रॉस कायमी करते हुए जहां महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट वही पति की शिकायत पर उसके तीनो सालो व ससुर के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
भौंती के ग्राम महोबा निवासी उर्मिला की शादी विगत दिनो करैरा के देवनगर निवासी राकेश जाटव के साथ हुई थी। इसके बाद कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन बाद में राकेश अपनी पत्नी उर्मिला को दहेज के लिए परेशान करने लगा।
जिसके चलते बीते रोज उर्मिला के तीन भाई रामकिशन, बब्लूू, नरेश तथा पिता काशीराम जाटव करैरा आ गए और उन्होने राकेश को काफी समझाया लेकिन जब वह नही माना तो तीनो भाईयो व पिता ने मिलकर राकेश के साथ जमकर मारपीट कर दी।
बाद में दोनो पक्ष सीधे थाने पहुंच गए और अपनी-अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों पर कार्रवाई करते हुए राकेश के खिलाफ दहेज एक्ट व महिला के तीनो भाईयो सहित पिता के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।