शराब के नशे में युवक बस से गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस से शिवपुरी एक शादी समारोह में अपने दो मित्रों के साथ शामिल होने आया एक युवक वापस अपने घर जाते समय सेसई से पहले हाइवे पर चलती बस में से गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके दोनो मित्र नाजुक हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक व उसके दोनो मित्र शराब पीए हुए थे। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

कोलारस निवासी पप्पू(४८)पुत्र हरिया कुशवाह अपने दो मित्रों गजराज व श्रीकिशन कुशवाह निवासीगण कोलारस के साथ सोमवार को शिवपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहां से तीनों कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब ७ बजे एक यात्री बस में सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे कि तभी ग्राम सेंसई के पास हाइवें पर अचानक से चलती बस में से पप्पू बस से नीचे गिर गया। आनन-फानन में पप्पू के दोनो मित्रों ने बस को रूकवाकर जब पप्पू को देखा तो उसकी सिर व मुॅह में गंभीर चोटे आई थी। बाद में एक टैक्सी में बिठाकर पप्पू को जिला अस्पताल लाया गया जहां करीब एक घंटे इलाज होने के बाद पप्पू ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सुबह पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के दौरान तीनों मित्र शराब के नशे में मदहोश थे और शराब का नशा होना ही इस हादसे का कारण बना। अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि जिस बस से मृतक गिरा था वह बस कौन सी थी, पुलिस मामले की जांच करते हुए उस बस की तलाश में जुट गई है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!