श्रीनाथ मेडीकल के पास मिली तहसीलदार के ड्राइवर की लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। तहसीलदार आरके पांडे के वाहन चालक नारायण(55) पुत्र वनवारी लाल कुशवाह निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी की लाश शहर के गुरूद्वारा चौक के पास श्रीनाथ मेडीकल के पास रोड़ किनारे पड़ी मिली। मृतक की पेंट की जेंब में एक सुसाईट नोट मिला है जिसमें उसने उल्लेख किया है कि उसने शहर के किसी राकेश राठौर व मोहन कुशवाह से उधार पैसे लिए थे और दोनो युवक उससे इन पैसो के बदले १०-१० प्रतिशत का उल्टा-सीधा व्याज बसूल कर रहे थे। साथ ही कहा है कि व्याज न देने पर दोनो लोग उसे किसी झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी देकर आए दिन उसे परेशान करते थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया। तहसीलदार पांडे व पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया नारायण की मौत के पीछे हार्ट-अटैक का कारण सामने आया है बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद हकीकत सामने आ पाएगी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!