शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र में कोटानाका के पूर्व सरपंच में दो युवको ने मिलकर चाकू से हमला बोल दिया जिसके बाद घायल पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश होना बताई जा रही है।
खैराना निवासी धीरेन्द्र(34) पुत्र जगदीश रावत जो कि कोटानाका से पूर्व सरपंच रहा है। उसका विवाद सूरज व सुघर सिंह यादव से कई दिनो से विवाद चल रहा था। इसी लड़ाई के दौरान शुक्रवार को शाम दोनो ने मिलकर धीरेन्द्र के पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना में धीरेन्द्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।