पैसो के लेनदेन में ठेकेदार ने मारी मजदूर के प्राईवेटपार्ट पर लात

0
शिवपुरी। शहर में सीवेज खुदाई का कार्य कर रहे ठेकेदार ने करीब 3 लाख रूपए के लेनदेन के विवाद को लेकर एक मजदूर के गुप्तांग में लात मारते हुए जमकर मारपीट कर दी।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मनियर पर रहने वाला सुरेश(35) पुत्र यादराम कुशवाह सीवेज खुदाई कार्य में मजदूरी कर रहा है इसके अलावा उसने 40 अन्य मजदूरो को भी इसी कार्य में लगाया था। सुरेश को खुद की व 40  मजदूरी के पैसे करीब 3 लाख रूपए ठेकेदार सोनू पुत्र जगदीश राजपूत से लेने थे।

इसी लेनदेन के विवाद को लेकर बीती शाम को ठेकेदार सोनू ने सुरेश के गुप्तांग में लात मारते हुए उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दर्जनो मजदूर घायल के साथ कोतवाली पहुंच गए जहां पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!