हैलीकॉप्टर से दुल्हन लेने आए दूल्हे का दोस्त शातिर चोर निकला

0
शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव के यहां आयोजित शादी सम्मेलन में झांसी से आई बीआईपी बारात में आए बारातियों में से एक युवक कृष्णा यादव शातिर चोर निकला।

उक्त युवक गुरूवार-शुक्रवार दरम्यानी रात ग्वालियर बायपास पर एक बस से आए मोबाइल कार्टूनो में से एक 5 लाख के मोबाइलों से भरे कार्टून जो कि सड़क पर रखा था उसे चुरा लिया।

और कार्टून सफारी वाहन में रखकर सीधे सुभम होटल पहुंच गया जहां से चोर ने उक्त मोबाइल के कार्टून को अपने साथियों के वाहन में रखकर सीधा झांसी पहुंचा दिया।

कार्टून चुराते हुए चोर को व्यापारी व संजय ट्रांसपोर्ट सर्विस के संचालक नीरज शर्मा ने देख लिया और उसके पीछेे सीधे शुभम होटल पहुंच गया जहां उसने पड़ताल की तो होटल मालिक पूर्व टीआई रामचरण सिंह भदौरिया ने बताया कि एक युवक एक कार्टून  लेकर कमरे में गया है।

 जिसके बाद ट्रांसपोर्ट संचालक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उक्त चोर को होटल से पकड़कर कोतवाली ले आई।

लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पीडि़त व्यापारी ने इस मामले में शिकायत के लिए दिया आवेदन वापस ले लिया वही चोरी गया कार्टून भी झांसी से वापस आ गया और व्यापारी को वापस दे दिया।

यह पूरा मामला रात से लेकर सुबह तक जारी रहा। ज्ञात रहे कि यह वही बारात है जिसका दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए झांसी से हैलीकॉप्टर लेकर शिवपुरी आया था। चोरी का यह मामला शुक्रवार को शहर के लोगो में चर्चा का बॉयस बना रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!