हम्माल यूनियन का गठन, दामोदर अध्यक्ष, रज्जू ग्वाल बने महामंत्री

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी एकता फेडरेशन के बैनर तले शिवपुरी में भी हम्माल यूनियन का गठन किया गया है। गत दिवस वेयर हाउस लुधावली पर आयोजित यूनियन की बैठक में मुख्य रूप से हम्माल, पल्लेदार तुलावटी एकता फेडरेशन (सीटू) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विष्णु शर्मा एवं सीटू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलसिंह साहू व अध्यक्षता दामोदार प्रजापति ने की।

इस दौरान यूनियन का गठन किया गया जिसमें सर्वस मति से दामोदार प्रजापति को यूनियन का जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र (रज्जू ग्वाल)यादव को जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष उ मेद सिंह यादव, बाबूलाल प्रजापति, सुरेश सेन, मंत्री रामअवतार बाथम, रामसेवक प्रजापति, भूपेन्द्र यादव विपत, कोषाध्यक्ष रघुवर प्रजापति एवं कार्यकारिणी सदस्यों में बादाम सिंह यादव (करूआ), सुगनी प्रजापति, अलवान सिंह यादव, लट्टू यादव, अवतार यादव एवं अशेक प्रजापति को शामिल किया गया।

इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष दामोदार व महामंत्री रज्जू ने मौके पर ही अपनी बात रखते हुए कहा कि अब यूनियन के माध्यम से किसी भी ह माल की मजदूरी जायज नहीं जाएगी उसे शासन की योजनाओं व यूनियन के संगठन का फायदा मिलेगा, यूनियन के गठन से अब ह मालो का शोषण नहीं होगा। यूनियन गठन के बाद सभी ह मालों के लायसेंस व परिचय पत्र बनाए जाने, ह मालों के बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली छात्रवृत्ति, विवाह सहायता तथा प्रसूति लाभ आदि के दिए जाने के बारे भी यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जानकारी दी साथ ही सभी ह मालों का बीमा भी किया जाएगा।

इस गठन पर नव नियुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताया। इस नव निर्वाचित कार्यकारिणी में ग्वाल समाज के रज्जू ग्वाल को महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देने वालों में पार्षद राजेन्द्र यादव राजू भैया, धर्म सिंह, बृजेश, दिनेश, नन्दूराम, अवधेश टिंकू यादव, अशोक यादव, ग्वाल समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल, मनोज, रामसरकार, मुकेश, राजा, कमलेश सहित समस्त ग्वाल बन्धु शामिल है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!