शिवपुरी। आज एक 65 वर्षीय वृद्ध अज्ञात कारणों के चलते घर में कमरे में खुद को बंद कर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारी रामबाग कॉलोनी निवासी काशीराम राठौर पुत्र भंवरलाल राठौर उम्र 65 साल बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने परिजनों के साथ सो गया था। आज प्रात: लगभग 5 बजे काशीराम उठा और उसने अपने हाथ से ही किचिन में जाकर पानी पीया और पानी पीने के बाद काशीराम अलग कमरे में चला गया। जहां उसने छत के कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध ने किन कारणों के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुुलिस ने लाश को पीएम हाउस भेज मर्ग की कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।