शिवपुरी। ऊँ नमो शिवाय मिशन द्वारा सर्व मानव कल्याण के लिये निर्माणाधीन 12 ज्योर्तिलिंग मंदिर परिसर में शिवरात्रि महोत्सव का कार्यक्रम जारी है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसमें संगीतमय विश्व महापुराण कथा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक तथा साधकों द्वारा मंत्र लेखन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन महारूद्र अभिषेक प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक हो रहा है, साथ ही परिसर में अमरनाथ बाबा के शिवलिंग पर अभिषेक हो रहा है जो कि आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जिसे देखने भक्तगणों का तांता लगा हुआ है।
यह जानकारी देते हुए मिशन के सचिव श्याम सिंह यादव ने बताया कि शहर के यजमानों द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। ऊँ नमो शिवाय मिशन के अध्यक्ष दामोदर राठौर ने सभी सदस्यों सहित नगरवासियों ने धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह कार्यक्रम 17 फरवरी शिवरात्रि को रात्रि में शिवजी के विशेष अभिषेक के साथ प्रात: हवन पूजन के साथ संपन्न होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।