शराब के लिए पैसे नही दिए तो शिक्षक से गाली-गलौच

0
शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम ढग़ौसा के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक के साथ एक युवक ने गाली-गलौच करते हुए अभ्रदता कर दी। युवक शिक्षक से 500 रूपए शराब के लिए अवैध रूप से मांग रहा था।

पीडि़त शिक्षक की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शिक्षक लोकेन्द्र शर्मा बीते रोज जब स्कूल में पढ़ा रहा था उसी दौरान गांव का ही युवक रामेश्वर कुशवाह शराब के नशे में आया तथा शिक्षक से शराब के लिए 500 रूपए की मांग करने लगा।

जब शिक्षक ने पैसे नही दिए तो आरोपी ने शिक्षक को गाली-गलौच करते हुए अभ्रदता कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!