पंचायत चुनाव के लिए रखी 8 पेटी शराब पकड़ी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम कुलवारा में इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए रखी लगभग 8 पेटी देशी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्घ कर मामला जांच में ले लिया है।

बताया जाता है कि ग्राम कुलबारा में अवैध रूप से देशी शराब रखे जाने की सूचना थाना प्रभारी आरकेएस राठौड़ को जरिए मुखबिर की सूचना मिली और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी और जांच पड़ताल में यह 8 पेटी शराब जब्ती में आई।

बताया जाता है कि ग्राम का ही एक युवक इस शराब को पंचायत चुनाव के लिए रखे हुए था और मतदान से पूर्व गांव में शराब बांटकर वोट लिए जाने की योजना थी लेकिन समय रहते टीआई कोलारस आरकेएस राठौड ने इस योजना को फेल कर दिया और आरोपी व 8 पेटी शराब को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के विरूद्घ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!