वृद्धा महिला का नेकलैस लूटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के करैरा में आज चौराहे के पास एक वृद्ध महिला जमुनाबाई वर्मा उम्र 60 वर्ष के गले का सोने का हार लूटकर अज्ञात बदमाश भाग गया। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकार के अनुसार उक्त महिला आज सुबह 11 बजे अपने पुत्र के साथ चौराहे पर खड़ी हुई थी और उसका पुत्र पेट्रोल भराने के लिये चला गया था इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लुटेरा उसके पास आया और उसने महिला के गले पर हाथ डालकर उसका सोने का हार लूट लिया इसके पश्चात वह भाग खड़ा हुआ। लुटेरे के पास एक थैला था जिसे वह वहीं छोड़ गया उस थैले में पारलेजी के दो बिस्कुट के पैकिट रखे हुए थे।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!