बदमाश की जमानत की 10 हजार की राशि राजसात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेंत्र के लुधावली में रहने वाले एक युवक पर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में विगत दिनो धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी साथ ही आरोपी को बाउंडओवर भी किया गया था। जिसके तहत आरोपी ने अपनी जमानत के लिए 10 हजार रूपए का मुचलका एसडीएम कार्यालय में भरा था लेकिन आरोपी ने फिर से विवाद किया तो पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 122 के तहत कार्रवाई की जिसमें एसडीएम डीके जैन द्वारा आरोपी से जमानत राशि 10 हजार रूपए बसूलने की कार्रवाई की गई है।

लुधावली निवासी नंदू उर्फ नंदकिशोर पुत्र गणेशराम राठौर को पुलिस ने विगत दिनो एक विवाद के बाद पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे बाउंडओवर किया था। लेकिन आरोपी ने फिर से विवाद किया जिसके बाद आरोपी की जमानत राशि 10हजार रूपए एसडीएम द्वारा बसूली गई। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ धारा 122 के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!