बाईक सवारों की दुर्घटना में मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के इमलावदी निवासी दो युवक अपनी बाईक से कोलारस से अपने गांव की ओर जा रहे थे कि तभी रास्ते में उन्हें अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि युवक अपने ग्राम में निर्वाचन को लेकर किसी काम से कोलारस आए हुए थे जब काम खत्म कर वह कोलारस से इमलावदी की ओर से निकले कि अचानक रात्रि के समय किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में ले लिया है, मामले की जांच जारी है जबकि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम इमलावदी निवासी पप्पू उर्फ  शिशुपाल पुत्र कुसुम यादव उम्र 44 वर्ष एवं भूरा उर्फ साहब सिंह पुत्र हनुमंत सिंह यादव उम्र 45 वर्ष अपनी बाईक से गत दिवस कोलारस आए हुए थे। जब वह कोलारस से अपना काम ात्म कर अपने गांव की ओर जा रहे थे कि उन्हें रात्रि हो गई और इस रात के अंधेरे में एक अज्ञात ट्रक चालक ने इन दोनों बाईक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बारे में कोलारस पुलिस को सूचित किया गया। 

घटना में मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम कराया। बतााय जाता है कि यह दोनों युवक निर्वाचन को लेकर किसी काम से कोलारस आए थे जब यह अपने घर को निकले कि अचानक ट्रक की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्घ कर जांच शुरू कर दी है जबकि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!