शराब के लिए पैसे ना दिए तो की मारपीट, किया हवाई फायर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ कस्बे के ग्राम पंचायत धतूरा में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर एक शातिर बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दहशत फैलाने के उद्देश्य से देशी कट्टे से फायर झौंक दिया।

घटना में घायल हुआ युवक बैराड़ थाने पहुंचा जहां पुलिस ने उसका मेडीकल कराकर आरोपी युवक के खिलाफ  गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

ग्राम धतूरा निवासी मोहन सिंह पाल बीती रात अपने घर के बाहर बैठकर अलाव पर ताप रहा था। इस दौरान गांव का ही शातिर बदमाश बंटी रजक मौके पर आ गया और मोहन से शराब के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग करने लगा।

मोहन ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो पहले बंटी ने देशी कट्टे से हवाई फायर कर दिए और मोहन के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद बदमाश बंटी मौके से फरार हो गया।

बाद में घायल ने थाने पहुंचकर पूरा मामला पुलिस को बताया जिस पर से पुलिस ने आरोपी बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!