मनचलो के कारण साईमंदिर नही जा रही है युवतियां

Updesh Awasthee
0

 शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेंत्र स्थित पानी की टंकी के पीछे साई बाबा मंदिर पर विगत काफी दिनो से मनचले युवको का आंतक है। यह युवक मंदिर पर आने वाली युवतियां व महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट व छेड़छाड़ करते है और विरोध करने पर मारपीट के लिए आमदा हो जाते है।


ऐसे में कॉलोनी की महिलाओं व युवतियों का मंदिर पर आना-जाना मुश्किल हो गया हैै। कई बार क्षेंत्र के लोग इस बारे में फिजीकल पुलिस चौकी से शिकायत कर चुके है लेकिन कार्रवाई न होने के कारण स्थिति दिनो-दिन बिगड़ती जा रही है।

कॉलोनी के लोगो का कहना है कि हर सप्ताह गुरूवार को मंदिर पर विशेष आरती व पूजा होने के कारण काफी सं या में श्रृद्धालुओ का आना-जाना रहता है ऐसे में इन मनचलो के कारण युवतियों को भारी समस्या उठानी पड़ती है। स्थिति यह है कि यह मनचले मंदिर के आसपास ही कहीं आपको क्रिकेट या कोई अन्य खेल खेलते हुए दिखाई दे जाएगें।

स्थिति यह है कि कॉलोनी के कुछ लोगो ने भी जब इसका विरोध किया तो उक्त शरारती तत्व उनसे लडऩे पर आमादा हो जाते है और इन मामलों में सीधे कोई महिला या युवती शिकायत नही करती जिससे हालात और अधिक बिगड़ रहे हैै। कॉलोनी के लोगो ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि वे इन असामाजिक तत्वो पर ठोस कार्रवाई करे जिससे मंदिर का माहौल अच्छा बना रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!