शादी समारोह में महिला का सर फोडा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी क्षेंत्र स्थित वूल हाउस में मौजूद लगन वाटिका में बुधवार की रात एक शादी का आयोजन हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग खाना खाने में व्यस्त थे, तभी दो युवको का एक महिला से खाना खानेे के लिए कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो युवको ने महिला के सिर पर कुर्सी दे मारी जिससे महिला का सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में देर रात दोनो भाईयो के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैै।

लगन वाटिका में बीती रात एक शादी का कार्यक्रम हो रहा था। खाना खाने के दौरान ओमप्रकाश की पत्नी का अन्नू रजक व बंटी रजक का विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दोनो युवको ने महिला के सिर में एक कुर्सी फैंक कर मार दी जिससे महिला का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पीडि़ता अपने पति के साथ फिजीकल चौकी पुलिस पहुंची जहां उसने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनो युवको के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!