शिवपुरी। बम्हारी थाना क्षेंत्र के ग्राम कोटरा से नबंवर माह में गायब हुई तीन नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सूचना पर गुजरात से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन किशोरियों के साथ कोटरा गांव के तीन युवको को भी हिरासत में लिया है जो कि इन किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।
पुलिस ने किशोरियों का मेडीकल कराकर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि तीनो किशोरियों के परिजनो ने युवको पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिस पर से पुलिस गुरूवार की देर रात तक प्रकरण कायम कर लेगी।
नबंवर माह में ग्राम कोटरा से तीन नाबालिग युवतियां गायब हो गई थी जिस पर से पुिलस ने उनके परिजनो की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्र्ज कर लिया था।
बाद में परिजनो व पुलिस को सूचना मिली कि तीनो नाबालिग गुजरात में कोटरा गांव के मुकेश,पंचम व मोहर सिंह जातिगण आदिवासी के साथ निवास कर रही है। तीनो युवक गुजरात में किसी टाइल्स फैक्ट्री में काम रहे है। सूचना पर से ब हारी पुलिस गुजरात पहुंची जहां उन्होने बीती रात तीनो युवको व युवतियों को बरामद करने की कार्रवाई की है।
पुलिस सभी को शिवपुरी ले आई है जहां तीनो किशोरियों का जिला अस्पताल में मेडीकल कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मानें तो देेर रात तक वे तीनो के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म का प्रकरण भी कायम कर लेंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।