किसानों से लगान वसूल रहा है डाकू बंजारा

Updesh Awasthee
0
राजू ग्वाल/शिवपुरी। पिछले कुछ दिनो से मगरौनी क्षेत्र में डकैत घीस बंजारा नाम की सुगबुहाट है। बताया गया है कि इस क्षेत्र के कई बदमाश इस घीसा गैंग के नाम पर ग्राम में ही जबरन रंगदारी करना शुरू कर दिया है और जब कोई इनके द्वारा मांगी गई रकम अथवा फसल का हिस्सा देने से मना करता है तो यह गैंग सामने आकर उस युवक के साथ मारपीट करते है।

मगरौनी के एक युवक के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई है जिसमें उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि अब ना तो वह युवक उठ पा रहा और ना ही चल पा रहा। पीडि़त ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के मगरौनी क्षेत्र में निवासरत रिंकू पुत्र हरिचरण गुर्जर प्रतिदिन की भांति अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया हुआ था। बुधवार रात जब वह खेत की रखवाली कर रहा था कि अचानक रात के समय कुछ अज्ञात लोग आए और उसके साथ आते ही मारपीट करने लगे, रिंकू जब तक संभल पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी।

रात के अंधेरे में आए अज्ञात लोगों ने रिंकू की मारपीट करते हुए अपने आप को घीसा बंजारा गिरोह का सदस्य बताया और रंगदारी देने की बात कही। इसके बाद वह युवक की मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बारे में परिजनों को जानकारी लगी तो वह दौड़े-दौड़े खेत पर आए और घायल रिंकू को उपचार के लिए भर्ती कराया।

बताया जाता है कि घायल ने इस मामले में ग्राम के ही कुछ लोगों के इशारे पर इस मारपीट का आरोप लगाया है हालांकि उसने नाम तो नहीं बताए लेकिन ऐसी चर्चा है कि घीसा बंजारा गिरोह से ग्राम के कुछ लोगों की सांठगांठ और वह रातों-रात कई ग्रामीणजनों के खेतों पर पहुंचकर उनसे उनकी फसल का हिस्सा मांगते है और जान से मारने की धमकी भी देते है।

इसी क्रम में रिंकू से भी इन लोगों ने 1 लाख रूपये की मांग की लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया तो बाद में घटना के परिणामस्वरूप रिंकू के साथ घीसा बंजारा गिरोह के द्वारा मारपीट करने की बात सामने आई। हालांकि पुलिस इस मामले से इंकार कर रही है।

 लेकिन इस तरह की घटना और ग्रामीणों से रंगदारी होना कहीं ना कहीं गिरोह की आमद को उजागर करता है इसलिए पुलिस को भी अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने की आवश्यकता है ताकि समय रहते इस तरह के गिरोह के द्वारा किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम देने से पहले ही रोका जाए और इस गिरोह का साथ देने वाले ग्रामीणों को पकड़ा जाए। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!