मतगणना ब्लॉक स्तर पर होने से कर्मचारियों मे खुशी की लहर

शिवपुरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच एवं सरपंच की मतगणना मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर कराये जाने के निर्देश दिये थे जिससे सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों मे असंतोष व्याप्त हो गया था मतगणना को लेकर कर्मचारी कांग्रेस सहित संयुक्त मोर्चा ने एक ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधीश शिवपुरी श्री राजीव चन्द्र दुबे को सौंपा था।

कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सड़ैया ने वताया कि पंच एवं सरपंच की मतगणना मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पर कराये जाने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये थे जिससे कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर भय का वातावरण निर्मित हो गया था। जिस पर कर्मचारी कांग्रेस संघ के नेतृत्व मे संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ ने मतगणना ब्लॉक स्तर पर कराये जाने को लेकर जिलाधीश शिवपुरी को 27 दिस बर को ज्ञापन सौंपा था।

जिस पर जिलाधीश शिवपुरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मतगणना ब्लॉक स्तर पर कराये जाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब पंच एवं सरपंच सहित जनपद, जिला पंचायत सदस्य की मतगणना ब्लॉक स्तर पर होने पर कर्मचारियों मे खुशी की लहर है। कर्मचारी कांग्रेस सहित संयुक्त मोर्चा ने जिलाधीश शिवपुरी राजीव चन्द्र दुबे का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है।

आभार व्यक्त करने वालों मे संयुक्त मोर्चा के राजेन्द्र पिपलौदा, चन्द्र शेखर शर्मा, भगवत शर्मा, ओमप्रकाश जॉली, राजकुमार सरैया, अजमेर सिंह यादव, रशीद खां साबिर, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, एम.के.शर्मा, पुरूशोत्तमकांत शर्मा, महेश शर्मा सिरसौद, महेश भार्गव, कमलकांत कोठारी, अरविन्द सरैया, संजय भार्गव, हुकुम सिंह राजे, सुनील उपाध्याय, स्नेह रघुवंशी, धमेन्द्र सिंह रघुवंशी, अतर सिंह धानुक, राजेन्द्र जैन, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, महावीर मुदगल, दिलीप त्रिवेदी, महेन्द्र करारे, जितेन्द्र शर्मा, सीएस सारस्वत, अमान उल्ला खां, रामकृष्ण रघुवंशी, राघवेन्द्र रघुवंशी, जयप्रकाश शर्मा, अरविन्द जैन, योगेश मिश्रा, मनोज भार्गव, भागीरथ रघुवंशी, भारतभूशण रावत, प्रदीप शर्मा, जगदीश शर्मा, विजय पाठक, राजबिहारी शर्मा, शशि शिवहरे, आशा सिंह परिहार, रूसशाना बानो, जवाहर रावत, राधेष्याम शर्मा  आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।          

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!