शिवपुरी। मकर संक्रांति पर्व इस वर्ष भी शिवपुरी में परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खासबात यह है कि आज के अलावा मकर संक्रांति का पर्व कल भी मनाया जायेगा।
अनेक स्थानों पर खिचड़ी और लड्डुओं का वितरण किया गया तथा धर्माबल िबयों ने दान-पुण्य कर इस पर्व को मनाया। मकर संक्रांति पर सुबह-सुबह वाणगंगा में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा तथा कल भी वाणगंगा पर विशाल मेले का आयोजन होगा जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पहुंचकर पर्व को मनायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वां नक्षत्र स्वाति, 15 मुहूर्त तिथि और 5 वां बार गुरूवार, दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ तिथि इस कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को भी मनाया जायेगा। आज भी इस पर्व पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नगर के अनेक मंदिरों में खिचड़ी और तिल के लड्डुओं का वितरण किया गया, वहीं समाजसेवियों ने भी दान-पुण्य कर इस पर्व को मनाया।
वार्ड क्र. 4 में सरायं के पास पार्षद वर्षा-संजय गुप्ता ने स्टाल लगाकर लोगों को खिचड़ी का वितरण किया और उन्हें मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति पर्व पर वाणगंगा में सुबह से ही स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। मकर संक्रांति पर वाणगंगा में स्नान का अपना अलग महत्व है।
कहा जाता है कि जो जातियां सालभर स्नान नहीं करती वह भी मकर संक्रांति पर्व पर वाणगंगा में स्नान कर पुण्य का अर्जन करने से नहीं चूकतीं। सुबह 4 बजे से ही वाणगंगा में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा और दिनभर यहां स्नानार्थियों की भीड़ रही। वाणगंगा पर इस अवसर पर ग्रामीण परिवेश से लवरेज मेले का भी आयोजन हुआ जिसका सैंकड़ों स्त्री-पुरूषों और बच्चों ने आनंद उठाया। आज भी वाणगंगा पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहेगा।