मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज ने मकर संक्राति पर गरीबों में बांटे लूड्डू

शिवपुरी ब्यूरो। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव ने अपनी टीम के साथ शहर के प्राचीन मंदिर राज राजेश्वरी दरबार में पहुंचकर वहां बैठे गरीब तबके के लोगों के बीच मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर उनको लड्डूओं का वितरण किया। साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों में बैठे निशक्तजनों को लड्डूओं के साथ मंगोडों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ी पुण्य का कार्य हैं। इसलिए हमें निशक्तजनों का हमेशा सहयोग करना चाहिये। इस अवसर पर मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के पंडित दयाशंकर गौतम, विक्रम त्रिवेदी, लता दुबे, बबीता भार्गव, अनिल भार्गव, राजीव कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश भारद्वाज, राजकुमार शर्मा,विकास दण्डौतिया, दुर्गा प्रसाद भार्गव, अरविन्द भार्गव,कमल किशोर शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, अंजू दीक्षित, अशोक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!