विमल मामा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के ग्वालियर संभाग के संयोजक मनोनीत

शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विमल जैन (मामा)को ग्वालियर संभाग का झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ का संभागीय संयोजक मनोनीत किया है। श्री जैन की नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान व प्रदेश महामंत्री अरविंद मेनन की अनुशंसा पर प्रदान की गई है।

विमल जैन मामा के संभागीय संयोजक बनने से शिवपुरी जिले के कार्यकर्ताओं व नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। श्री मामा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सह संयोजक मोहन विटवेकर, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश की उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, महामंत्री ओमी गुरू के प्रति आभार प्रकट किया है।

श्री जैन को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, ओमी गुरू, नगर अध्यक्ष ओमी जैन, अशोक खण्डेलबाल, अजय जुनेजा, अशोक त्यागी बाबा, धैर्यवर्धन शर्मा, भानु दुबे, आशुतोष शर्मा, माखन लाल राठौर पूर्व विधायक, प्रहलाद भारती विधायक, नरेश ओझा, भरत अग्रवाल, दामोदर गोयल, विष्णु जैमिनी, डॉ. राकेश राठौर, केपी परमार, राजा यादव लुधावली, हेमंत ओझा, रतनलाल वेमेटे, विनय राहुरीकर, हरिओम राठौर (बताशे बाले) आदि शामिल हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!