पुलिसवाले ने घर में घुसकर लगाई महिला की पिटाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यायालय में चल रहे मामले में शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने राजीनामा करने से इंकार किया तो गुस्से से पागल हुए आरक्षक ने महिला के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड दिया।

न्यू ब्लॉक में निवासरत रितु पत्नी हेमंत मण्डेलिया का आरक्षक सत्यप्रकाश तरवरिया से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

इस मामले को लेकर मंगलवार की सुबह आरक्षक सत्यप्रकाश जो की डीएसपी शाखा में पदस्थ है महिला के पास पहुंचा और उसने न्यायालय में चल रहें मुकदमें में राजीनामा करने की बात कही।

जब महिला ने राजीनामा करने से मना कर दिया तो आरक्षक में महिला के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद पीडि़त महिला ने एसपी एमएल छारी को लिखित आवेदन सौपकर दोषी आरक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!