शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की अचानक घर से गायब हो गई। करैरा के एक युवक पर अपरहण का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकरी के अनुसार भौती निवासी रामकुमार प्रजापति की 15 वर्षीय बेटी सुशीला 16 जनवरी 2015 को अचानक गायब हो गई। परिजनो ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि सुशीला का रामपुरा टोडा थाना निवासी राजेश उर्फ बल्लू पुत्र प्रागी लाल प्रजापति ने अपहरण कर लिया है।
परिजनो ने जब राजेश का पता किया तो उसका भी कोई भी सुराग नही लगा परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।