शिवपुरी। सुभाषपुरा स्थित पतारा गांव के पास हाईवे पर मौजूद एक ढ़ाबे पर आज अलसुबह दो अज्ञात बदमाशों ने अवैध बसूली को लेकर ढ़ाबा संचालक व नौकर पर चाकू से हमला कर मारपीट करते हुए दोनो को घायल कर दिया।
घटना के बाद दोनो घायल थाने पहुंचे जहां पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है फिलहाल कोई मामला दर्ज नही किया गया है।
ग्राम पतारा निवासी धीरज सिंह गुर्जर का हाईवे पर ढ़ाबा मौजूद है। आज सुबह करीब 4 बजे धीरज व उसका नौकर रामदास शाक्य निवासी घोसीपुरा निवासी शिवपुरी दोनो काम कर रहे थे।
इस दौरान अज्ञात दो बदमाश ढ़ाबे पर आ गए और उन्होने धीरज से अवैध रूपयों की मांग की लेकिन जब धीरज ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनो बदमाशों ने धीरज व रामदास पर चाकू से हमला बोलते हुए घायल कर दिया।
इसके बाद दोनो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के दोनो घायल थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी लेकिन पुलिस को घटना कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रही है इसलिए अभी कोई एफआईआर दर्ज नही की गई है तथा मामले की पड़ताल की जा रही हैैैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।