शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेंत्र के ग्राम करसेना निवासी एक नाबालिग किशोरी के साथ उसी गांव में रहने वाले युवक ने 25 जनवरी को सुबह उस समय बालात्कार कर दिया जब किशोरी पहाड़ी पर शौच के लिए गई हुई थी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
करसेना निवासी 17 वर्षीय युवती बीते रोज सुबह करीब साढ़े 5 बजे अपने घर के पास स्थित पहाड़ी पर शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव का धर्मेन्द्र धानुक मौके पर आ गया और उसने युवती को अपने कब्जे में लेकर युवती के साथ बुरा काम कर दिया।
बाद में पीडि़ता जब घर आई तो उसने अपने परिजनो को घटना की जानकारी दी जिस पर से परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।