शिवपुरी। बामौरकलां क्षेंत्र के ग्राम हस्तिनापुर निवासी एक गायब महिला की लाश सोमवार को नहर में उतराती हुई मिली। मृतिका अपने घर से तीन दिन से गायब थी जिसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम हस्तिनापुर निवासी सुशीला (45)पत्नी बालकदास कोली 23 जनवरी को अचानक से अपने घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनो ने पुलिस में इसकी सूचना दी थी।
पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उसका तीन दिन तक कोई सुराग हाथ नही लगा। बीते रोज महिला की लाश गांव के पास मौजूद नहर के पानी में उतराती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।